भगवन शिव से जुड़ी कुछ गुप्त बाते जो शायद ही आप लोग जानते होंगे


 

हिन्दू घर्म में शिव जी प्रमुख देवताओं में से हैं। वेदों में इनका नाम रुद्र है। भगवान शिव व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी का नाम पार्वती है। भगवान शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। ज्यादातर लोग भगवान शिव के बारे में कुछ कुछ जानते हैं। लेकिन भगवान शिव से जुड़ी कुछ गुप्त बातें ऐसी हैं जो अभी तक रहस्य हैं और कम ही लोग इनके बारे में जानते हैं।

भगवान शिव के छह पुत्र थे

भगवान शिव के पहले पुत्र भगवान अयप्पा थे ना कि भगवान गणेश या कार्तिकेय। ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि भगवान शिव को सिर्फ दो पुत्र थे, यानि भगवान गणेश और कार्तिकेय, जबकि यह गलत है। वास्तव में भगवान शिव को छह पुत्र थे- भगवान अयप्पा, अंधक, भौम, खुजा, गणेश, और कार्तिकेय या सुब्रमण्य एवं एक पुत्री थी जिसका नाम अशोक सुंदरी था। 

भगवान शिव का अमरनाथ गुफा से संबंध

भगवान शिव में श्रद्धा रखने वाले उनके भक्त अपने जीवन में एक बार अमरनाथ गुफा के दर्शन जरूर करना चाहते हैं। वास्तव में अमरनाथ गुफा का महत्व इसलिए है क्योंकि इसी गुफा में मां पार्वती ने भगवान शिव को अमरता का रहस्य बताया था। जब भगवान शिव ने मां पार्वती से अमरत्व का रहस्य जानने की जिद की तब वह उन्हें इसी गुफा में लेकर आयी थीं। इस गुफा तक पहुंचने के लिए भगवान ने रास्ते में कुछ पवित्र कार्य किये थे यही कारण है कि अमरनाथ यात्रा के पूरे रास्ते को आज भी बहुत धार्मिक माना जाता है।

विष्णु को भगवान शिव ने सुदर्शन चक्र दिया था

माना जाता है कि भगवान विष्णु को प्रसिद्ध सुदर्शन चक्र भगवान शिव ने ही दिया था। एक बार भगवान विष्णु भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना कर रहे थे। वे भगवान शिव को चढ़ाने के लिए एक हजार कमल के फूल ले आये। भगवान शिव ने उनकी परीक्षा लेने के लिए उन हजार फूलों में से एक फूल उठा लिया। भगवान विष्णु प्रत्येक फूल के साथ एक नाम का जाप करते हुए शिवलिंग पर अर्पित करने लगे, लेकिन जब हजारवें नाम की बारी आयी तो फूल खत्म हो चुका था। चूंकि भगवान विष्णु को कमलानयन के नाम से जाना जाता है इसलिए फूल कम पड़ने पर उन्होंने उस फूल की जगह अपनी आंखें निकालकर भगवान शिव को अर्पित कर दी। तब भगवान शिव ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सुदर्शन चक्र दिया था।

अर्धनारीश्वर शिव का द्विलिंगी रूप है

आमतौर पर भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रुप को बहुत सराहा जाता है और उन्हें एक आदर्श विवाह के उदाहरण के रुप में प्रस्तुत किया जाता है। अर्धनारीश्वर रुप में आधा हिस्सा मां पार्वती और आधा हिस्सा भगवान शिव का है। माना जाता है कि शिव का अर्धनारीश्वर रुप या द्विलिंगी रुप ब्रह्मांड की मर्दाना ऊर्जा और स्त्री ऊर्जा को दर्शाता है।

शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में रखा है

राजा भागीरथ ने ब्रह्मा से गंगा नदी को पृथ्वी पर लाने के लिए कहा ताकि वे अपने पूर्वजों के लिए एक समारोह कर सकें। ब्रह्मा ने भागीरथ को भगवान शिव को राजी करने के लिए कहा क्योंकि केवल शिव ही गंगा को भूमि पर ला सकते थे। गंगा ने अहंकारवश धरती की ओर उतरना चाहा लेकिन शिव ने उसे शांति से अपनी जटाओं में समाहित कर लिया और उसे छोटी-छोटी धाराओं में बांटकर धरती पर भेज दिया। कहते हैं शिव के स्पर्श ने गंगा को और भी पवित्र कर दिया।

जहर पीने के कारण शिव का कंठ नीला है

देवताओं और असुरों ने अमृत पाने के लिए दूधिया सागर का मंथन करना शुरू कर दिया। इस प्रक्रिया में उन्हें एक घातक जहर यानि हलाला जहर मिला जिसे समुद्र से बाहर निकालना पड़ा। परिणामों के बारे में सोचे बिना शिव ने सारा जहर पी लिया और पार्वती ने उनके गले को दबाए रखा ताकि उनके शरीर के अन्य हिस्सों में जहर फैलने से रोका जा सके। समुद्र मंथन से निकले विष के घड़े को पीने के कारण ही भगवान शिव का कंठ नीला है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.